International Literacy Day 2022 date and Theme, अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है

International Literacy Day 2022 : साक्षरता दुःख में आशा की एक किरण है, यह किसी विकास का एक ढांचा है, यह लोकतंत्रीकरण का एक मंच है और यह ही मानव प्रगति का आखरी रास्ता है| साक्षरता पढ़ने और लिखने के लिए भाषा का उपयोग करने की एक क्षमता है| जहाँ बोलना और सुनना स्वाभाविक रूप से विकसित होता है हमें पढ़ने और लिखने की कला सीखनी पड़ती है!

अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है, International Literacy Day 2022 Date


इंटरनेशनल लिटरेसी डे हर साल 8 सितम्बर को साक्षरता और कौशल को बढ़ावा देने, समर्थन करने के लिए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लोगों तक पहुँचाने का प्रयास करने के लिए मनाया जाता है| यह दिन व्यक्तियों, समुदायों और समाजों को साक्षर होने के महत्व के प्रति जागरूक करता है और उन अभियानों का समर्थन करता है जिससे लोगों की साक्षारता वृद्धि में मदद होती है| 

इंटरनेशनल लिटरेसी डे का इतिहास - International Literacy Day History

26 अक्टूबर 1966 को यूनेस्को के सामान्य सम्मलेन के 14वे सत्र में यूनेस्को द्वारा 8 सितम्बर को (International literacy day) अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने की घोषणा की गई, इसे पहली बार 1967 में मनाया गया| यूनेस्को दुनिया भर में साक्षरता में सुधार करने के लिए केंद्र रहा है इसी कारण वह सरकारों, स्थानीय समुदायों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर साक्षरता दिवस को बढ़ावा देता है| हर साल बदलती दुनिया के साथ लोगों का साक्षरता की तरफ ध्यान केंद्रित करने के लिए वह अलग-अलग विचार लाता है!

भारत की साक्षरता - Literacy in India

भारत में साक्षरता दर बहुत असमान है, इसलिए विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसकी दर में अंतर है| 2011 में हुई जनगणना के समय केरला की साक्षरता दर (93.91%) सबसे अधिक और बिहार (63.82%) की सबसे कम थी| भारत का कुल लिटरेसी रेट 74 प्रतिशत रहा था, जिसमें भी पुरुष(82.37%) और महिलाओं(65.79%) में काफी अंतर देखने को मिला !

अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2022 का विषय (International Literacy Day 2022 Theme)

इस साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2022 का विषय है-"Transforming Literacy Learning Spaces"  यह एक गुणवत्ता, न्यायसंगत और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए साक्षरता सीखने के स्थानों के मौलिक महत्व पर पुनर्विचार करने का अवसर होगा| पिछले वर्ष का विषय इस प्रकार था:
International Literacy Day 2022 date and Theme, अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है
2021 Theme for International Literacy Day:  "Literacy for a human-centered recovery: Narrowing the digital divide."
2019 Theme for International Literacy Day:  "Literacy and Multilingualism"

विश्व साक्षरता दिवस पर विचार (International Literacy Day Quotes)

  • Today a reader, tomorrow a leader, Happy International Literacy Day 2022
  • For millions  of people in this world, these letters are nothing but tangled lines, International Literacy Day 2022
  • पढ़ेगा लिखेगा भारत, तो आगे बढ़ेगा भारत.....विश्व साक्षरता दिवस की शुभकामनाए